विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानियों का भारत आना हुआ कम, हमारा रूझान बढ़ा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:34 PM (IST)

भारत-पाक संबंधों में तनाव के बावजूद पाकिस्तान जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी है। वहीं, भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या में गिरावट आई है।

पाकिस्तानियों का भारत आना हुआ कम, हमारा रूझान बढ़ा
पाकिस्तानियों का भारत आना हुआ कम, हमारा रूझान बढ़ा

फिरोजपुर [प्रदीप कुमार सिंह]। भारत-पाक सीमा पर तनाव और आतंकियों की धमकियों के बावजूद भारतीयों का पाकिस्तान जाने के प्रति रूझान बढ़ा है। वित्त साल 2015-16 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से भारत से पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों के मुकाबले वित्त साल 2016-17 में फरवरी 2017 तक करीब 18 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि इसी क्रम में पाकिस्तान से भारत आने वाले रेल यात्रियों की संख्या में करीब 26 फीसद की कमी आई है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका है कि भारतीयों का रूझान पाकिस्तान जाने में बढ़ा है और पाक नागरिक कम आए हैं। माना जा रहा है  सीमा पर तनाव के कारण भारत की ओर से वीजा देने के नियम कड़े किए जाने के कारण भी पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है, जबकि स्थानीय स्तर पर सीमा पार होने वाली शादियों में आई कमी भी इसका एक कारण हो सकती है।

वित्त साल 2015-16 में भारत से पाकिस्तान कुल 3332 और 2016-17 में फरवरी महीने तक 3922 यात्री गए जबकि 2015-16 में पाकिस्तान से भारत 16030 और 2016-17 में 11893 यात्री आए। रेलवे के अनुसार जहां जनवरी 2016 में भारत से पाकिस्तान 30 यात्री गए, वहीं पाकिस्तान से भारत 1027 यात्री आए। इसी तरह फरवरी 2016 में भारत से पाकिस्तान 11 यात्री गए और  पाकिस्तान से भारत 945 यात्री आए। साल 2017 की बात करें तो जनवरी में भारत से पाकिस्तान 97 यात्री गए, वहीं पाकिस्तान से भारत 846 यात्री आए। फरवरी 2017 में भारत से पाकिस्तान 138 यात्री गए, जबकि इसी महीने पाकिस्तान से भारत 667 यात्री आए।

फिरोजपुर मंडल रेलवे के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि समझौता एक्सप्रेस के माध्यम से 11 महीनों में भारत से पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों की संख्या में 18 फीसद बढ़ी है जबकि भारत आने वाले पाक नागरिकों की संख्या में कमी आई है।

सप्ताह में दो दिन चलती है समझौता एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14001 नाम से क्रमश: रविवार व बुधवार की रात को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11.10 मिनट पर समझौता एक्सप्रेस चलती है जो कि क्रमश: सोमवार व वीरवार की सुबह सवा सात बजे अटारी पहुंचती है। रास्ते में पड़ने वाले 74 रेलवे स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं रुकती है।  

- यही ट्रेन गाड़ी संख्या 14002 नाम से सोमवार, वीरवार की शाम 8 बजे यह ट्रेन अटारी रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली के लिए चलती है।

यह भी पढ़ें: जीएनडीयू के वीसी का बेटा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, जेल भेजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।