विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमवार को एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं बंद रखेंगे एनएचएम कर्मी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 09:50 PM (IST)

एनएचएम यूनियन की ओर से शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रख प्रदर्शन किया गया।

सोमवार को एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं बंद रखेंगे एनएचएम कर्मी
सोमवार को एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं बंद रखेंगे एनएचएम कर्मी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : एनएचएम यूनियन की ओर से शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रख प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नर्सिंग नेता प्रभजोत कौर ने बताया कि वह 15 साल से ठेके पर बड़े कम वेतन पर काम कर रहे हैं और कई बार हम पंजाब सरकार के साथ पक्का करने के संबंध में बैठकें कर चुकें हैं और पंजाब सरकार ने हमें स्थाई करने के लिए कई बार वादाखिलाफी भी की।

इस दौरान पैरामेडिकल प्रधान सुधीर अलेगजेंडर ने समूह मुलाजिमों को सहयोग देने के लिए कहा। इस मौके पैरामेडिकल नेता नरिंदर शर्मा ने एनएचएम साथियों को किसान जत्थेबंदियों की तरह डटकर लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पीसीएमएस एसोसिएशन के जिला प्रधान डा. कोछड़ ने बताया कि सोमवार एक घंटा ओपीडी बंद कर एनएचएम साथियों का सहयोग किया जाएगा।

इस मौके पर दर्जा चार यूनियन के जिला प्रधान राम प्रसाद ने कहा कि यूनियन ने सोमवार को जिला अस्पताल में एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं बंद करके पंजाब सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इस मौके संदीप कौर, मनप्रीत कौर, सुखजीत कौर, डा. पवित्र सिंह, नवजीत सिंह, डा. शिव के अलावा पैरामेडिकल के रोबिन, सुमित, राजविंदर कौर इत्यादि भी मौजूद थे। सिविल सर्जन को बताई पैरा मेडिकल स्टाफ की मांगें संवाद सूत्र, फिरोजपुर : चुनावी ड्यूटी और मुलाजिम मांगों को लेकर पैरामेडिकल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सिविल सर्जन डा. रजिंदर अरोड़ा से मिला। इस मौके प्रदेश कन्वीनर रविंद्र लूथरा ने बताया कि यदि सेहत मुलाजिमों की ड्यूटियां चुनाव में लगाई जाती है तो सेहत सेवाएं बड़े स्तर पर प्रभावित होंगी, क्योंकि मौजूदा समय के दौरान कोविड महामारी, कोविड की सैंपलिग और कोविड वैक्सीनेशन बड़े स्तर पर की जा रही है। स्टाफ की पहले ही कमी होने के कारण लोगों को सेहत सेवाएं देने में मुश्किल आ रही है।

इस लिए समूह पैरामेडिकल स्टाफ को चुनाव सम्बन्धित कार्यों और चुनावी ड्यूटियों से छूट देने की मांग की गई। इसके अलावा पैरामेडिकल मुलाजिमों के एसीपी केसों का समयबंध निपटारा करना, पैंडिग जांचों का तुरंत निपटारा करना, सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्सिज का डिलींग क्लर्क लगवाना, दर्जाचार मुलाजिमों की कमी को पूरा करना, सिविल अस्पताल में पार्किंग और कंटीन को जल्दी चालू करवाना, अस्पताल फिरोजपुर में पब्लिक के लिए बाथरूम का प्रबंध करवाने, समूह पैरामेडिकल मुलाजिमों की सेवा पत्रियां कंपलीट करवाना आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

इस मौके मनोज ग्रोवर, पुनीत मेहता, कंवलजीत कौर, सतपाल सिंह, गीता हांस, मनिंदर सिंह, अंकुश भंडारी, राकेश गिल, पवन मनचंदा, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, माला रानी, रजनीश शर्मा, दविंदर कौर, राजिंदर सिंह, चिमन बेरी, रजत कुमार, गुरसंत सिंह, हरमनदीप सिंह, कमल सेखो, जीत सिंह, रमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।