डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया
डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर: भावी अध्यापकों को विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। छात्रा विरोनिका ने विज्ञान दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। छात्रा मोहिनी ने वैज्ञानिकों की विज्ञान की खोजों के पीछे के प्रयासों के बारे में बताया।
छात्र आत्माराम अभिषेक काठपाल ने प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। छात्रा अंजू ने तत्कालीन आविष्कारों और कोरोना वायरस पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। इस मौके पर विज्ञान संबंधी विभिन्न गतिविधियों और खेलों का आयोजन भी किया गया। प्रिसिपल डॉ. सेठी ने विशेष दिवस की बधाई दी और बताया कि हमें प्रत्येक दिन विज्ञान दिवस मनाना चाहिए। 2020 का थीम 'विज्ञान में औरत' पर विस्तार पूर्वक अपने विचार पेश किए। छात्रा दीक्षा और छात्र अर्पित ने मंच संभालन किया।