विधायक ने गांव अलीके में जांचे विकास कार्य
गांव अलीके में 42 लाख रुपये से करवाए जा रहे विकास के कार्यो का विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने जायजा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव अलीके में 42 लाख रुपये से करवाए जा रहे विकास के कार्यो का विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने जायजा लिया। उन्होंने गावं में साढ़े छह लाख रुपये से लगाए आरओ सिस्टम का उद्घाटन किया। आरओ एक घंटे में 15 लीटर पानी साफ पानी मुहैया करवाता है। अब बीमारियों से बचा जा सकेगा। विधायक ने बताया कि शहरी हलके के 29 गांवों के विकास के लिए वह वचनबद्ध हैं। इस मौके गांव के सरपंच भगवान सिंह, धरमजीत हांडा, ऋषि शर्मा, दलजीत दुलची के, एमएल तिवाड़ी, सुखविंदर अटारी, संजय गुप्ता, उस्मान वाला, बोहड़ सिंह, कश्मीर सिंह, राजिंदर छाबड़ा, आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें