Move to Jagran APP

विधायक पिकी ने लंगर सेवा कर मनाया जन्दिन

फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के विधायक परमिंद्र सिंह पिकी अपना जन्मदिन संस्था के पदाधिकारियों के साथ मनाने के लिए बीती रात रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 12:34 AM (IST)
विधायक पिकी ने लंगर सेवा कर मनाया जन्दिन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : गरीबों, व सिविल अस्पताल में मरीजों सहित अन्य कई जगहों पर लोगों के लिए लंगर सेवा करने वाली फिरोजपुर लंगर सेवा संस्था के पदाधिकारियों से प्रभावित होकर फिरोजपुर शहरी क्षेत्र के विधायक परमिंद्र सिंह पिकी अपना जन्मदिन संस्था के पदाधिकारियों के साथ मनाने के लिए बीती रात रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पहले केक काटा और केक लोगों में वितरित किया।

loksabha election banner

पिकी ने अपने हाथों से संस्था की तरफ से लंगर वहां पर बैठे लोगों को खिलाकर सेवा की और अपना जन्मदिन मनाया। विधायक पिकी ने कहा कि आज जो जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाकर उन्हें अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिला है, उसे उन्हें दिल से सकून मिला है। इस दौरान विधायक पिकी को लंगर सेवा के पदाधिकारी शैलेन्द्र लहोरिया, अमन चावला, जिम्मी कक्कड़, विपुल नारंग, भूपिन्द्र सिंह, साजन अरोड़ा, विकास गुप्ता एवं विकास पासी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक परमिन्द्र सिंह पिकी ने फिरोजपुर लंगर सेवा संस्था की प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.