Move to Jagran APP

फिरोजपुर में पांच लोगों ने किया दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

फिरोजपुर में पांच व्यक्ति ने दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक महिला का मेडिकल के बाद उससे दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:43 PM (IST)
फिरोजपुर में पांच लोगों ने किया दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म
फिरोजपुर में पांच लोगों ने किया दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, फिरोजपुर। फिरोजपुर के दो अलग-अलग गांवोंं में पांच लोगों ने दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक घटना में दो आरोपित शामिल हैंं, जबकि दूसरी घटना में तीन आरोपितों ने धान के खेत में जबरन ले जाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल आरोपित दुष्कर्म करने के बाद से फरार हैंं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का ममदोट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है, जहां दुष्कर्म और गलत काम की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में धारा 376, 506 और दूसरे केस में 376-डी के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर लिए है।

loksabha election banner

फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहिराम के अंतर्गत गांव आतू वाला निवासी महिला के मुताबिक 26 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे गांव गजनी वाला स्थित अवतार सिंह की डेयरी से वह दूध लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव पठाना वाले झुग्गे निवासी हरजिंद्र सिंह, रमन और धामा ने उसका रास्ता रोका और उसे धान के खेत में जबरन ले गए। वहां आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उस पर पहले से गंदी नीयत रखते थे और वारदात वाली रात उन्होंने उसे फिर अपनी हवस का शिकार बना डाला। जांच अधिकारी गुरकंवलजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला का ममदोट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। उक्त आरोपितों के खिलाफ धारा 376-डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।

इसी तरह से दूसरे मामले में थाना लक्खोके बहिराम के अंतर्गत गांव किली निवासी महिला ने बताया कि वह गांव के रहने वाले वरिंद्र सिंह उर्फ भिंदा और जगतार सिंह के घर में काम करती है रोजाना की तरह 24 सितंबर की सुबह 9 बजे वह उनके घर में काम करने के लिए गई थी। तभी उक्त दोनों आरोपितों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक कमरे में ले गए, जहां उसे जान से मारने की धमकियां दी और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने शोर मचाया तो आरोपित फरार हो गए। किसी तरह से अपने पहुंची और घरवालों को सारी घटना बारे जानकारी दी। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित फरार है। उधर, जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोपित अभी फरार हैंं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.