मयंक फाउंडेशन ने वाहनों पर लगावाए रिफ्लेक्ट
मयंक फाउंडेशन ने देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिसिपल राजविंदर कौर के नेतृत्व में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मयंक फाउंडेशन ने देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिसिपल राजविंदर कौर के नेतृत्व में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। एनएसएस कैंप की इंचार्ज डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. परमवीर सिंह और करन पुग्गल ने बताया कि फाउंडेशन ने यातायात जागरूकता का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण हो रहे सड़क हादसों से कई जानें चलीं जाती हैं, इसलिए मयंक फाउंडेशन लगातार लोगों को वाहन धीरे चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जागरूकता मुहिम पंजाब पुलिस के साथ मिल कर चलाई गई है। इसमें संस्था ने 1000 रिफ्लेक्टर लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर बीएड कालेज के विद्यार्थियों के अलावा अशोक बहल सेक्रेटरी रेडक्रॉस, अमित आनंद, कमल शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. तनजीत बेदी, सुनील अरोड़ा, सुमित गिल्होत्रा, चरनजीत सिंह चहल, संदीप सहगल, स्वीटन अरोड़ा और विकास पासी और ट्रैफिक पुलिस के एएसआइ सुखजिंद्र कुमार, बचित्र सिंह सहित सुखदेव आदि मौजूद थे।