कॉपी..दोस्त की पत्नी से बनाए अवैध संबंध, रोकने पर दी धमकियां
अवैध संबंध बनाने और रोकने पर धमकियां देने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : तलवंडी भाई पुलिस ने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने और रोकने पर धमकियां देने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लल्ले वासी वीर सिंह ने बताया कि उसका विवाह 11 साल पहले निर्मल कौर के साथ हुआ था। वह कुछ समय पहला गांव चोटियां कलां जिला मोगा में रह चुका है। वहां उसकी दोस्ती बलजीत सिंह के साथ हुई। बलजीत उनके घर आने जाने लगा और उसकी पत्नी पर बुरी निगाह रखने लगा।
वीर सिंह ने बताया कि बलजीत ने उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध भी बनाए। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने बलजीत को रोकने की कोशिश की। जिस पर आरोपित ने उसे धमकियां देना शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें