Move to Jagran APP

वर्षा ऋतु में एक पौधा अवश्य लगाएं, बनें वन मुहिम का हिस्सा : दीपक

मयंक फाउंडेशन के प्रधान दीपक शर्मा ने वर्षा ऋतु में एक पौधा अवश्य लगाने के अभियान में शहर के लोगों को जुड़ने की अपील की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:09 AM (IST)
वर्षा ऋतु में एक पौधा अवश्य लगाएं, बनें वन मुहिम का हिस्सा : दीपक
वर्षा ऋतु में एक पौधा अवश्य लगाएं, बनें वन मुहिम का हिस्सा : दीपक

जागरण संवादाता, फिरोजपुर : मयंक फाउंडेशन के प्रधान दीपक शर्मा ने वर्षा ऋतु में एक पौधा अवश्य लगाने के अभियान में शहर के लोगों को जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि वातावरण प्रदूषित हो गया है। लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिलती हैं। वातावरण में कई तरह की हानिकारक गैसों की वजह से कई सारी बीमारी उत्पन्न हो रही है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। आधुनिक युग में मनुष्य विकास बारे सोचता है और विकास में इतना अंधा हो चुका है कि उसने अपनी प्रकृति की सुरक्षा की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। मयंक फाउंडेशन की ईन वन प्लांट मुहिम के साथ शहर निवासी अमित अरोड़ा, डॉ. तनजीत बेदी, हर्ष शर्मा, डॉ. गजल शर्मा और मनोज गुप्ता जुड़े हैं।

loksabha election banner

आमतौर पर घर से निकलते मोटर बाइक या कार से निकलते हैं। इसकी वजह से वातावरण में कई हानिकारक गैस शामिल होती है। इसके अलावा देश में तेजी से हो रहा शहरीकरण भविष्य में मनुष्य को काफी समस्याओं का सामना करने को मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए और पौधारोपण करना चाहिए। दूसरों को भी पौधारोपण करने के प्रति जागरूक करना चाहिए तभी हम गो ग्रीन के इस मकसद को पूरा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.