विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुहरसहाय में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, 7 पार्षदों ने थामा अकाली दल का दामन

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:17 PM (IST)

पूर्व विधायक रमिन्द्र सिंह आंवला के नेतृत्व में गुरुहरसहाय के सात नगर पार्षदों और अन्य समर्थकों ने कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा।

गुरुहरसहाय में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, सात पार्षदों ने थामा अकाली दल का दामन।

गुरुहरसहाय में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, सात पार्षदों ने थामा अकाली दल का दामन।

HighLights

  1. पूर्व विधायक रमिन्द्र आंवला के साथ पार्षदों ने अकाली दल जॉइन किया

  2. नगर कौंसिल अध्यक्ष सुषमा रानी भी अकाली दल में शामिल हुईं

  3. सुखबीर बादल ने कहा, आगामी चुनावों में पार्टी को बल मिलेगा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। कस्बा गुरूहरसहाय की राजनीति में सोमवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। पूर्व विधायक रमिन्द्र सिंह आंवला के कांग्रेस छोड़ अकाली दल में शामिल होने के बाद अब उनकी अध्यक्षता में नगर कौंसिल अध्यक्ष सहित सात पार्षदों के अलावा अन्य समर्थक शिअद में शामिल हुए है।

पार्षदों सहित आंवला के समर्थकों को शिअद में शामिल करवाने की रस्म अकाल दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने की। सुखबीर ने कहा कि पार्षदों का पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बल मिलेगा और यहां पर अकाली दल जी जीत हासिल करेगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में नगर कौंसिल प्रधान सुषमा रानी के अलावा वार्ड नंबर 2 के राजिंदर भटेजा, वार्ड नंबर 3 की पार्षद गुरमीत कौर के बेटे धु्रव, वार्ड नंबर 4 के विक्टर जॉन, वार्ड नंबर 5 की किरण बाला, वार्ड नंबर 8 के सोनू संधू, वार्ड नंबर 9 की चंद्ररेखा, वार्ड नंबर 13 की सुनीता रानी सहित अन्य नेताओं ने अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की।

इनके अलावा बंटी भटेजा, वार्ड नंबर 12 के पार्षद के भाई मधुसूदन शर्मा, पूर्व सरपंच हंसराज के बेटे कृष्ण लाल, सुखचैन आदिवाल, कांग्रेस नेता पप्पू गिल और यूथ कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने भी अकाली दल का दामन थामा।

वहीं, कांग्रेस के जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि कुछ लोग मौकप्रस्त होते है। उन्होंने पहले ही पार्टी हाईकमान को कहा था कि कुछ नेता भीतरघात कर रहे है और आज वह सब कुछ साफ दिखता नजर आ रहा है। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। पुराने कांग्रेसियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।