बैंड-बाजे के साथ किया गणेश विसर्जन
गणेश चतुर्थी पर वीरवार को फिरोजपुर शहर में ढोल बाजे नगाड़े डीजे सिस्टम पर गणपति जी के गीत और भजन गाए जाते रहे।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गणेश चतुर्थी पर वीरवार को फिरोजपुर शहर में ढोल बाजे, नगाड़े, डीजे सिस्टम पर गणपति जी के गीत और भजन गाए जाते रहे। इसके साथ ही भक्तों की तरफ से पालकी पर सुशोभित गणपति जी की भव्य मूर्ति को नहर, दरिया, तालाब आदि में विसर्जित किया गया। इसके साथ ही भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाकर और एक दूसरे को गले लाकर सुख शांति की प्रार्थना की। फिरोजपुर शहर में सभी और बाजारों में शोभायात्रा निकाली गई। वाहनों पर सवार भक्त रंगों से सने हुए थे। पैदल महिलाएं , पुरूष झूमते गाते हुए बप्पा की विदा करने के लिए जा रहे थे। गणपति बप्पा के गीतों और भजनों की शहर में धूम रही। भक्तों ने झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। लाल, हरा, पीला कई तरह के रंगों का गुलाल बाजारों में उड़ाते हुए भक्तों ने सारे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके साथ ही यात्रा के साथ लड्डू का प्रसाद भी बांटा जा रहा था, राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चे, महिलाएं, बूढ़े, हरे वर्ग के लोग वाहनों पर सवार होकर गणपति को खुशी खुशी विसर्जन करने के लिए गए। टैंकावाली बस्ती, नींम बाजार, कैंट, जैना बाजार आदि विभिन्न मंदिरों में कीर्तन आदि के आयोजन भी चलते रहे है। मक्खू, मल्लांवाला और फिरोजपुर सिटी में वीरवार का दिन गणपति के नाम रहा।