किसानों के हित में कृषि विधेयक : धवन
केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि विधेयक किसानों के हित में है और कुछ विरोधी दल किसानो को भ्रमित कर उन्हें संघर्ष करने को मजबूर कर रहे हैं।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि विधेयक किसानों के हित में है और कुछ विरोधी दल किसानो को भ्रमित कर उन्हें संघर्ष करने को मजबूर कर रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिषेक धवन ने कही। उन्होंने कहा कि अब किसानो की फसल बिना किसी एजेंट के सीधे बाजार में बिकेगी और उन्हें फसल का पूरा मूल्य मिलेगा।
धवन ने कहा कि एमएसपी में ऐतिहासिक वृद्धि कर किसानो की आय को दोगुना करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया है। जो लोग किसानो को भड़का राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 2009 से 14 तक सत्ता में रहते हुए किसानो से मात्र 1.52 लाख मीट्रिक टन दाल खरीदी, वह मोदी सरकार ने 2014-19 में 76.85 लाख मीट्रिक टन दाल की खरीद की।