विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firojpur News: महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद कांस्टेबल ने की खुदकुशी

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 30 Jan 2023 08:53 AM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर में महिला पुलिसकर्मी की हत्‍या के बाद कांस्‍टेबल ने भी खुदकुशी कर ली। प्रेम संबंधों के बाद शादी से मना करने पर कांस्‍टेबल ने यह कदम उठाया। दोनों की पहचान अमनदीप कौर निवासी गांव छुछक तथा गुरसेवक सिंह निवासी गांव नौरंगके स्याल के रूप में हुई है।

महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद कांस्टेबल ने की खुदकुशी
महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद कांस्टेबल ने की खुदकुशी

संस, फिरोजपुर : प्रेम संबंधों के बाद शादी से मना करने पर शनिवार रात एसएसपी निवास के बाहर पंजाब पुलिस की स्पेशल वैपंस एंड टैकटिक्स (स्वैट) टीम के कांस्टेबल ने अपनी असाल्ट राइफल से थाना कैंट में तैनात 26 वर्षीय सीसी आपरेटर की गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कांस्टेबल ने जिला हेडक्वार्टर से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव मिश्री वाला के पास गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें: Bathinda News: नवनिर्माण मंदिर हुआ धराशाही, आधा दर्जन के करीब लोग मलबे में फंसे 

दोनों की पहचान अमनदीप कौर निवासी गांव छुछक हाल निवासी पुलिस लाइन तथा गुरसेवक सिंह निवासी गांव नौरंगके स्याल के रूप में हुई है। दोनों तलाकशुदा थे। अमनदीप कौर आठ साल की बेटी की मां और गुरसेवक छह साल की बेटी का पिता था। थाना कैंट पुलिस ने गुरसेवक सिंह के खिलाफ हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की चश्‍मदीद गवाह है अमनदीप की भतीजी

घटना की चश्मदीद अमनदीप की 17 वर्षीय भतीजी नवदीप कौर ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बुआ अमनदीप कौर के साथ पुलिस लाइन से स्कूटी पर सवार होकर थाना कैंट आई थी और साढ़े आठ बजे उसकी बुआ को गुरसेवक सिंह का फोन आया और उसे थाने के बाहर बुलाया।

जब वह थाने के बाहर बुआ के साथ गई तो कार सवार गुरसेवक ने दोनों को कार में बिठा लिया। गुरसेवक ने अमनदीप कौर से उसका फोन चेक करने की बात कही, जब उसने बुआ का मोबाइल चेक करने का विरोध किया तो गुरसेवक ने उसे मुक्का मारा। इसके बाद गुरसेवक ने बुआ को गालियां निकालीं और दोनों को गाड़ी से उतार कर चला गया।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: चुनाव में हार का रंज, दो युवकों पर जानलेवा हमला, सात आरोपित नामजद

रात करीब 12:15 बजे थाने का काम निपटाने के बाद जब वह अपनी बुआ के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी तो बाबा शेरशाह वली चौक पर गुरसेवक ने अपनी कार से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गिर गई और गुरसेवक ने अपनी असाल्ट से अमनदीप कौर पर फायर कर दिए और फरार हो गया। बता दें कि कांस्टेबल ने जिस जगह अमनदीप कौर को गोलियां मांरीं वह एसएसपी निवास से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है।

गुरसेवक को किसी और से संबंध होने का था शक

पुलिस को दिए बयान में मृतका की भतीजी ने बताया कि गुरसेवक और उसकी बुआ अमनदीप कौर में नजदीकियां थीं। गुरसेवक उसकी बुआ के साथ शादी करना चाहता था जबकि अमनदीप कौर तैयार नहीं थी। इसके अलावा गुरसेवक संदेह करता था कि अमनदीप के किसी अन्य से भी संबंधों हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।