फिरोजपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 815 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
फिरोजपुर में सदर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू को 815 ग्राम हेरोइन के साथ ...और पढ़ें
-1794572927218_m.webp)
सर्च ऑपरेशन के दौरान 815 ग्राम हेरोइन बरामद। सांकेतिक फोटो
HighLights
सदर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।
जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू 815 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। थाना सदर पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च आप्रेशन चलाकर हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बीएसएफ अधिकारी के बयान पर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एएसआइ बलदेव राज ने बताया कि बीओपी चौकी के कर्मचारियों के साथ तलाशी अभियान चलाते हुए जोगिन्द्र सिंह उर्फ सोनू वासी गांव हबीब वाला को गिरफ्तार कर 815 ग्राम हेरोइन बरामद की है।