Firozpur Crime: शादी समारोह में युवक का कत्ल, दो गुटों में हुआ झगड़ा, आरोपितों ने सीने में घोंप दिया चाकू
विवाह समारोह में मैरिज पैलेस में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। रणजीत सिंह झगड़ा छुड़वाने के लिए आगे बढ़ा। इस पर कुछ युवकों ने चाकू रणजीत के सीने में घोंप दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शादी समारोह में हुए झगड़े में सीने में चाकू मारकर एक युवक का कत्ल कर दिया गया। घटना मंगलवार बाद दोपहर मल्लवांल रोड़ स्थित सिटी पार्क में घटित हुई। मृतक युवक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव महिमा के रूप में हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में मैरिज पैलेस में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। रणजीत सिंह झगड़ा छुड़वाने के लिए आगे बढ़ा। इस पर कुछ युवकों ने चाकू रणजीत के सीने में घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना का पता चलते ही डीएसपी सुरिंदर बांसल और थाना सदर प्रभारी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक रणजीत के भाई गुरलाल सिंह ने कहा कि उनकी किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं थी। उसके निर्दोष भाई की हत्या हुई है। डीएसपी सुरिंदर बांसल ने कहा कि पीड़ित पक्ष के बयाv दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।