विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में खाली करवाया गया पूरा कॉम्प्लेक्स

Published: Mon, 06 Apr 2026 10:35 AM (IST)

फिरोजपुर अदालत को सोमवार को फिर से धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर खाली करा लिया गया। यह राज्य ...और पढ़ें

HighLights

  1. फिरोजपुर कोर्ट को सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिला

  2. सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर तुरंत खाली कराया गया

  3. दो महीने में यह दूसरी बार है जब धमकी मिली है

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर की अदालत को एक बार फिर से धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है। पता चला है कि राज्य में फिरोजपुर अमृतसर की जिला अदालतों को यह धमकी मिली है।

बेशक अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोजाना की भांति जैसे ही कोर्ट स्टाफ वकील सहित अन्य लोग कोर्ट में पहुंचे तो अचानक से कोर्ट को खाली करवाने के आदेश आए। सुबह 9:45 पर कोर्ट परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया गया।

एडवोकेट रोहित अरोड़ा और एडवोकेट अर्शदीप सिंह रंधावा ने बताया कि ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब 2महीने के भीतर कोर्ट में धमकी आई हो।