विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firojpur News: महिला कांस्टेबल के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर जेल वार्डन ने डाली पोस्ट, लिखी गालियां

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Tue, 14 Feb 2023 06:38 PM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर में सीनियर महिला कांस्टेबल के मोबाइल से जेल वार्डन ने इंस्टाग्राम पर महिला मुलाजिमों की पोस्ट डाल ...और पढ़ें

महिला कांस्टेबल के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर जेल वार्डन ने डाली पोस्ट, लिखी गालियां
महिला कांस्टेबल के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर जेल वार्डन ने डाली पोस्ट, लिखी गालियां

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर: विचाराधीन कैदी के लिए लगी गार्द में केंद्रीय जेल फिरोजपुर ड्यूटी देने आई सीनियर महिला कांस्टेबल के मोबाइल से जेल वार्डन ने इंस्टाग्राम पर महिला मुलाजिमों की पोस्ट डाल कर भद्दी शब्दावली पोस्ट कर दी। शिकायतकर्ता अपना पर्स वार्डन को पकड़ा कर जेल की ड्योडी में गई थी।

यह भी पढ़ें: Ludhiana: एटीएम का शटर खराब होने से डेढ़ घंटा फंसी रही सफाई सेविका, शटर मैकेनिक को बुलाकर निकाला बाहर

आरोपित वार्डन ने पर्स से मोबाइल निकाल पर शिकायतकर्ता और होमगार्ड महिला मुलाजिम की वर्दी वाली फोटो डाल गालियां लिखी। चैक करने के बाद गलत पोस्ट की जानकारी मिली तो महिला कांस्टेबल ने वार्डन के खिलाफ शिकायत की।

थाना सिटी के इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत कौर नंबर 08 फिरोजपुर पुलिस लाइन निवासी रत्ता खेड़ा बाजा कोतवाल ने बताया कि रविवार को केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन कैदी वीना उर्फ पाशो के बेटे की शादी के लिए गार्द लगाई गई थी।

बैग से मोबाइल निकाल कर इंस्‍टाग्राम खोला

वह समेत साथी कर्मचारियों के केंद्रीय जेल फिरोजपुर की ड्यूटी पर तैनात वार्डन कुलविंदर सिंह को अपना बैग जिसमें उसका मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान, जोकि उसने संतरी को पकड़ा दिया और वह ड्योडी के अंदर चली गई तो आरोपित ने उसका मोबाइल बैग से निकालकर उसका इंस्टाग्राम खोल लिया।

यह भी पढ़ें:  Muktsar: भेड़ें चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपित राजस्थान के हनुमानगढ़ से संबंधित

जेल वार्डन के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज 

आरोपित ने उसके इंस्टाग्राम पर उसकी व महिला पीएचसी गिंदरपाल कौर की वर्दी वाली फोटो डालकर उसके नीचे भद्दी शब्दावली लिखकर पोस्ट कर दी। जांच कर रहे मोहित धवन ने कहा कि पुलिस ने आरोपित कुलविंदर सिंह जेल वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्‍द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।