सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने पर 11 पर केस
नियमों का उल्लंघन करने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, मल्लांवाला (फिरोजपुर) : फिरोजपुर के गांव पूर्ण वाला में नियमों का उल्लंघन करने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि बीती पांच जुलाई को थाना मल्लांवाला के मुंशी हरजिंदर सिंह का फोन आया कि संतोख सिह निवासी फत्तेवाला को लोगों के हजूम ने घेरा हुआ है। जब एएसआइ सुखचैन सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और संतोख सिंह को वहां से निकालने लगा तो आरोपित गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह और सात अन्य लोगों ने सरकारी ड्यूटी में विघन डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें