किसानों के कर्ज माफ करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ब्लॉक फिरोजपुर के पदाधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक प्रधान मास्टर गुरबख्श ¨सह की अध्यक्षता में गांव जलालवाला में हुई जिसमें किसानों ने हिस्सा लेकर किसानों के दिन-प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं और कमजोर हो रही आर्थिकता पर विचार-विमर्श किया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर: भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ब्लॉक फिरोजपुर के पदाधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय बैठक ब्लॉक प्रधान मास्टर गुरबख्श ¨सह की अध्यक्षता में गांव जलालवाला में हुई जिसमें किसानों ने हिस्सा लेकर किसानों के दिन-प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं और कमजोर हो रही आर्थिकता पर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए केंद्र व पंजाब सरकार को दोषी ठहराया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज जल्द से जल्द माफ किया जाए, खेतीबाड़ी के औजारों पर किसानों को सब्सिडी दी जाए, नकली कीड़ेमार दवाईयों पर रोक लगाई जाए, किसानों व लोगों से वसूल किए जा रहे गौ सेस के चलते अवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर मास्टर गुरबख्श ¨सह ब्लाक प्रधान, सर्कल प्रधान गोमा ¨सह, ईकाई प्रधान गुरनाम ¨सह जलोके, प्रेस सचिव रुप ¨सह, महासचिव जीत ¨सह, परमजीत ¨सह, ¨शगारा ¨सह, सोनू ¨सह, गब्बर ¨सह, रुप ¨सह, मनीत ¨सह, सुखदेव ¨सह पप्पू, मनजीत ¨सह, ¨शद्र ¨सह आदि ने किसान विरोधी नीतियों की ¨नदा की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।