किसानों व मजदूरों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
फिरोजपुर किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में जोन मल्लांवाला के 25 गांवों के किसानों व मजदूरों की गांव आसफवाला के गुरुघर में जोन प्रधान साहिब सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें किसानों व मजदूरों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी की और कैप्टन सरकार के खिलाफ संघर्ष का मोर्चा खोला।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में जोन मल्लांवाला के 25 गांवों के किसानों व मजदूरों की गांव आसफवाला के गुरुघर में जोन प्रधान साहिब सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें किसानों व मजदूरों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी की और कैप्टन सरकार के खिलाफ संघर्ष का मोर्चा खोला। किसानों व मजदूरों ने 14 मई को चंडीगढ़ में किए जा रहे घेराव में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की घोषणा भी की। सतनाम सिंह पन्नु व जिला प्रधान सुखदेव सिंह मंड, सुरजीत सिंह गट्टा बादशाह ने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों से भाग रही है और सरकार ने किसानों व मजदूरों के साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। जिसके चलते मजबूर होकर किसानों व मजदूरों को संघर्ष का रास्ता अपना पड़ रहा है। इस मौके पर किसान नेता मस्सा सिंह, रघुबीर सिंह, टहल सिंह, रशपाल सिंह, गुरदेव सिंह,बचित्र सिंह, परमजीत सिंह आदि ने अपने विचार रखे।