प्रवीण मल्होत्रा बने वेलफेयर क्लब के प्रधान
फिरोजपुर जिले में लावारिस शवों का दाह संस्कार करने तथा समाजसेवा कार्य करने वाली संस्था फिरोजपुर वेल्फेयर क्लब का वार्षिक चुनाव करने के लिए बैठक हुई।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिले में लावारिस शवों का दाह संस्कार करने तथा समाजसेवा कार्य करने वाली संस्था फिरोजपुर वेल्फेयर क्लब का वार्षिक चुनाव करने के लिए बैठक हुई। इसमें क्लब के चेयरमैन बबलजीत सिंह, प्रधान प्रवीण मल्होत्रा, महासचिव राजू खेड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान अरुण शर्मा, कुलदीप मैनी, रमनदीप साजन, पवन शर्मा, अशोक यादव, पिटू जयसवाल, रमनदीप सन्नी, बलराज ग्रोवर, सुरजीत कुमार, रविप्रकाश धन, मनोज गुप्ता, विजय बजाज, दीपक गुप्ता, केवल कृष्ण हांडा, संजीव गुप्ता, पारस शर्मा, जसपिंद्र सिंह, प्रवीण सचदेवा, राकेश गुप्ता, राजिंद्र शर्मा, वरुण गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया। क्लब के प्रधान प्रवीण मल्होत्रा ने दो वर्ष में क्लब के कार्यो की जानकारी दी। चेयरमैन बबलजीत ने खर्च की जानकारी दी गई। प्रधान प्रवीण मल्होत्रा ने पिछली कार्यकारिणी को भंग किया तथा सदस्यों से चुनाव करने की अपील की। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रवीण मल्होत्रा को प्रधान और चेयरमैन पद के लिए बबलजीत सिंह तथा महासचिव पद के लिएराजू खेड़ा का चुनाव किया। सदस्यों की तरफ से अन्य कार्यकारिणी का चुनाव करने का अधिकारी भी चुने गए पदाधिकारियों को दिया गया।