डीआरएम अवॉर्ड से नवाजे 447 अधिकारी व कर्मचारी
फिरोजपुर ईमानदारी से ड्यूटी निभाने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए फिरोजपुर रेल मंडल ने 64वां पुरस्कार समारोह करवाया। फिरोजपुर रेल अधिकारी क्लब में करवाए समारोह की अध्यक्षता डीआरएम विवेक कुमार ने की एडीआरएम एनके वर्मा एडीआरएम सुखविदर सिंह सहित सभी ब्रांचों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : ईमानदारी से ड्यूटी निभाने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए फिरोजपुर रेल मंडल ने 64वां पुरस्कार समारोह करवाया। फिरोजपुर रेल अधिकारी क्लब में करवाए समारोह की अध्यक्षता डीआरएम विवेक कुमार ने की, एडीआरएम एनके वर्मा, एडीआरएम सुखविदर सिंह सहित सभी ब्रांचों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य मेहमान विवेक कुमार ने फिरोजपुर रेल मंडल के 447 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग में बेहतर कार्य के लिए डीआरएम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को 56 ग्रुप अवॉर्ड दिए गए और पांच स्पेशल अवार्ड दिए गए। डीआरएम ने मंडल के 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए जीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर रेल मंडल के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि उनके अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया जा रहा है। डीआरएम विवेक ने कहा कि रेलवे की तरफ से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समय-समय पर सेवा के आधार पर ही रेलमंत्री, जीएम अवॉर्ड के साथ-साथ डीआरएम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी युसुफ कबीर, डीसीएम त्रिलोक सिंह, जय सिंह, विजेंद्र कुमार, तथा पीआरआइ डीआरएम विक्रांत कुमार मौजूद रहे।