डिप्टी डीईओ बनने पर कोमल अरोड़ा को दी बधाई
फिरोजपुर जिले के शहीद सुखविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कोमल अरोड़ा के डिप्टी डीईओ (सीसे)बनने पर बुधवार को टीचर्ज क्लब फिरोजपुर कंप्यूटर अध्यापक यूनियन और सरकारी लेक्चरर यूनियन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिले के शहीद सुखविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कोमल अरोड़ा के डिप्टी डीईओ (सीसे)बनने पर बुधवार को टीचर्ज क्लब फिरोजपुर, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन और सरकारी लेक्चरर यूनियन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान भुपिंदर सिंह जोसन, ईश्वर शर्मा, मलकीत सिंह प्रधान लेक्चरर यूनियन, रोहित शर्मा,गुरविन्दर सिंह, लखविंदर सिंह कंप्यूटर अध्यापक यूनियन, मेहरदीप सिंह, रविंदर सिंह स्टेट अवॉर्डी, गुरसाहब सिंह, कुलवंत सिंह, सुपिंदर सिंह भुल्लर, अमन जौहल, जसविंदर धालीवाल,गुरबक्श सिंह, गुरबचन सिंह और सीएचटी गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।