गली में कब्जे की शिकायत करने पर मारपीट कर किए फायर
जासं, फिरोजपुर : गांव दाखली नत्थूवाला में गली में कब्जा करने की शिकायत करने की रंजिश में कुछ लोगों न
जासं, फिरोजपुर : गांव दाखली नत्थूवाला में गली में कब्जा करने की शिकायत करने की रंजिश में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और उसे जान से मारने की नीयत से फाय¨रग भी की। इसमें सरपंच के पति सहित दो लोग घायल हो गए। यह मामला 10 मई रात का है। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित बलदेव ¨सह निवासी दाखली नत्थूवाला की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलदेव ¨सह ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी बल¨जद्र ¨सह व अन्य ने गांव में उनके घर की ओर जाने वाली गली पर कब्जा कर रखा है। इस पर कब्ज छुड़वाने के लिए उसने पंचायत के माध्यम से डीडीपीओ के पास शिकायत कर केस लगवाया है। आरोपित उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 10 मई की रात को आरोपित बल¨जद्र ¨सह, उसकी पत्नी सानो, मग्घर ¨सह, मीता निवासी वाल्मीकि बस्ती दाखली नत्थूवाला, बबल, तरसेम निवासी लूंबड़ी, गुरप्रीत व पप्पू निवासी बस्ती झालवाली ने उन पर हमला कर दिया। इससे बलदेव ¨सह, गांव की सरपंच जंगीरों के पति काला को चोटें लगीं। आरोपित बल¨जद्र ने उन्हें मारने की नीयत से पिस्तौल से दो फायर किए, जो किसी के नहीं लगे। ग्रामीण लखवीर ¨सह ने बताया कि एक बार लड़ाई होने पर आरोपितों ने बलदेव ¨सह से हाथापाई की थी। तब उसने सूचना देकर पुलिस बुलाई तो पुलिस ने गांव में पहुंच कर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। इसके बाद फिर आरोपितों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।