जसप्रीत मान बने शिअद आइटी ¨वग के लोकसभा इंचार्ज
गुरुहरसहाय : शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी को सोशल मीडिया पर भी मजबूत करने के मकसद से सभी लोकसभा क्षेत्रों में इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सांसद स्व. जोरा ¨सह मान के परिवारिक सदस्य जसप्रीत मान चक्क सुहेले वाला को आइटी ¨वग विधान सभा क्षेत्र फिरोजपुर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी को सोशल मीडिया पर भी मजबूत करने के मकसद से सभी लोकसभा क्षेत्रों में इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सांसद स्व. जोरा ¨सह मान के परिवारिक सदस्य जसप्रीत मान चक्क सुहेले वाला को आइटी ¨वग विधान सभा क्षेत्र फिरोजपुर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जसप्रीत मान ने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश ¨सह बादल, पार्टी अध्यक्ष सुखबीर ¨सह बादल, बिक्रम ¨सह मजीठिया व पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। जसप्रीत मान ने कहा कि पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के जरिए घर-घर लेकर जाएंगे। मान को नियुक्ति पर अकाली दल के नेता सुरेंद्र ¨सह बब्बू, नरदेव ¨सह बॉबी मान, अशोक अनेजा, बब्बू जैमलवाला, गुर¨वदर गिल्ल समेत कई ने ने बधाई दी है।
पहले भी आईटी विंग में काम कर चुके हैं
गौर हो कि जसप्रीत ¨सह मान पहले भी आईटी ¨वग में काम कर रहे थे। वह वर्ष 2003 में पहली बार जिला अध्यक्ष बने थे। तब पार्टी ने उन्हें आईटी ¨वग कनाडा का को-ऑर्डिनेटर भी बनाया था।