गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे भक्त
फिरोजपुर : 13 सितंबर से शुरू हुए गणपति उत्सव पर कार्यक्रम विभिन्न मंदिरों में चल रहे हैं। मंगलवार रात श्री गणपति नमो नम: सेवा संघ ने आठवें गणेश उत्सव का आयोजन तहसीलदारां वाली गली स्थित रामो-रामा मंदिर में किया। तूड़ी बाजार स्थित सीता-रमिया (देवीद्वारा मंदिर) में भी गणपति बप्पा का गुणगान किया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : श्री गणपति नमो नम: सेवा संघ द्वारा तहसीलदारां वाली गली स्थित रामो-रामा मंदिर में गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। तूड़ी बाजार स्थित सीता-रमिया (देवीद्वारा मंदिर) में भी गणपति बप्पा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी महंत सर्बजीत ने वंदना गणपति जी गणेश नूं धियाये सारे कम रास होणगे से की। इसके बाद गणपति बप्पा के भजनों पर भक्तजन खूब झूमे।
मानस सेवा समीति की ओर से करवाए जा रहे उत्सव में महंत अश्वनी कुमार व सर्बजीत ने भक्तों को उत्सव की महत्ता से जागरुक करवाया। 22 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में गणेश जी का गुणगान किया जा रहा है। 23 सितंबर को शोभायात्रा के बाद गणपति विसर्जन किया जाएगा।