छात्रा को भगाने के आरोप में केस
फिरोजपुर थाना लक्खोके बहराम के अधीन आते एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा को अज्ञात युवक भगा ले गया। लड़की के चाचा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी 10वीं कक्षा में पड़ती है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम के अधीन आते एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा को अज्ञात युवक भगा ले गया। लड़की के चाचा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी, 10वीं कक्षा में पड़ती है। 10 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे घर से स्कूल गई, जोकि अब तक घर नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनको शक है कि उसकी भतीजी को कोई अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें