कोर्ट केस को लेकर हुई तकरार में दो युवकों पर की फायरिंग, जख्मी
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला अदालत में चल रहे हत्या के केस को लेकर हुई तकरार में जान से मारने की नीय
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला अदालत में चल रहे हत्या के केस को लेकर हुई तकरार में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। यह घटना 16 मई की रात की है, लेकिन हालत गंभीर होने से बस्ती भटिट्या वाली निवासी दोनों घायल युवकों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां थाना सिटी पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में 12 के करीब हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों में छापामारी की, लेकिन सभी फरार हैं।
एएसआइ सतपाल ने बताया कि एक साल पहले रोहित गोरिया व उसके दोस्त मनप्रीत निवासी बस्ती भटिट्यां वाली का 12 के करीब लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान हुई हत्या का केस अदालत में चल रहा है। अदालत में केस चलने के बावजूद दोनों पक्षों में तकरार खत्म नहीं हो रही। 16 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे जब रोहित गोरिया अपने दोस्त मनप्रीत के साथ बाइक पर जा रहे थे तो गगनी, सुनील व हथियारी ने अपने दस साथियों के साथ मिलकर रोहित व मनप्रीत पर हमला कर दिया। दो पिस्तौल से तीन फायर किए गए, जिसमें सुनील की तरफ से रोहित गोरिया पर दो फायर किए, जो उसकी दोनों टांगों पर लगे। सुच्चा ने जान से मारने की नीयत से मनप्रीत पर फायर कर दिया, जो उसकी एड़ी पर लगा। गोलियां लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके परिजनों ने दोनों को पहले सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। एएसआइ ने आरोपति गगनी, सुनील, हथियारी, माइकिल व सुच्चा निवासी बस्ती भटिट्यांवाली समेत नौ अन्य हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।