फिरोजपुर में 5734 युवक व 3030 युवतियां पहली बार करेंगी मताधिकार का प्रयोग
फिरोजपुर इस बार फिरोजपुर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 8764 युवा मतदाताओं के हाथों में है। इस संख्या में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा है। 19 मई को प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए जहां 18 से 19 वर्ष के 5734 लड़के होंगे वहीं 3030 लड़कियां भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगी। जिले के चार विधानसभा हलकों फिरोजपुर शहरी फिरोजपुर देहाती जीरा व गुरुहरसहाय के विभिन्न पोलिंग बूथों पर यह मतदाता वोट डालकर अपनी मनपसंद की सरकार का चुनाव करेंगे।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : इस बार फिरोजपुर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 8764 युवा मतदाताओं के हाथों में है। इस संख्या में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा है। 19 मई को प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए जहां 18 से 19 वर्ष के 5734 लड़के होंगे वहीं 3030 लड़कियां भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगी। जिले के चार विधानसभा हलकों फिरोजपुर शहरी, फिरोजपुर देहाती, जीरा व गुरुहरसहाय के विभिन्न पोलिंग बूथों पर यह मतदाता वोट डालकर अपनी मनपसंद की सरकार का चुनाव करेंगे।
इस बार बीते चुनावों की भांति लोस चुनाव में 80 साल से ज्यादा आयु वाले बुजुर्ग मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंग। साढ़े 13 हजार के करीब बुजुर्ग वोटरों में 7197 महिलाएं हैं, जबकि 6373 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी चंद्र गैंद ने बताया कि जिले में वोटर रजिस्ट्रेशन मुहिम के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को नई वोटर सूची में शामिल किया गया है। जिले में 18 से 19 साल की उम्र वाले 8764 नए वोटर सूची में शामिल किए गए हैं। इसमें 5734 पुरुष और 3030 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने नए वोटरों से लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की।
डीसी ने बताया कि जिले में 13,570 ऐसे बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर की है। प्रशासन लोकसभा चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने लोगों से बेफिक्र होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में इस बार कुल 15.31 लाख वोटर वोट का इस्तेमाल करेंगे। यह संख्या फिरोजपुर, फाजिल्का व मुक्तसर जिले से संबंधित है।