अवैध संबंधों के संदेह में मारपीट, युवक ने की आत्महत्या
जासं, फिरोजपुर : अवैध संबंधों के संदेह में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी से आहत होकर एक युवक न
जासं, फिरोजपुर : अवैध संबंधों के संदेह में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी से आहत होकर एक युवक ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। ये मामला थाना गुरुहरसहाय क्षेत्र के गांव सरूसहवाला का है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर गांव के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बल¨वद्र ¨सह निवासी सरूपसहवाला ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसके बेटे जगसीर ¨सह (18) से गांव के ही महेंद्र ¨सह व मक्खन ¨सह ने मारपीट की थी। उसे मान से मारने की धमकियां दी थी। इससे आहत जगसीर ¨सह ने 5 सितंबर रात को घर सल्फास निगल लिया। हालत बिगड़ने जगसीर को सादक में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान 6 सितंबर शाम को जगसीर की मौत हो गई।
बल¨वद्र ¨सह के अनुसार महेंद्र ¨सह को संदेह था कि जगसीर के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी संदेह में उसने गांव के मक्खन ¨सह के साथ मिलकर जगसीर ¨सह की पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकियां दी। इससे जगसीर कई दिनों से परेशान था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मुकदमे के जांच अधिकारी एएसआई सोना ¨सह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।