फिरोजपुर में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, राइडर पर केस दर्ज
फिरोजपुर में मोटरसाइकिल टक्कर में घायल हुए जरनैल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की ...और पढ़ें
-1794054468383_m.webp)
फिरोजपुर में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मोटरसाइकिल टक्कर में जरनैल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए।
उपचार के दौरान फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में मौत हुई।
पुलिस ने आरोपी चालक केवल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की मौत होने के बाद पत्नी के बयान पर आरोपित चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एएसआइ जसपाल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता छिंद्र कौर निवासी गांव सरांवाली ने बयान में कहा कि पति जरनैल सिंह उर्फ चन्ना मोटरसाइकिल से गांव सरांवाली से जा रहे थे।
इसी दौरान भांगर निवासी केवल सिंह ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जरनैल सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज फरीदकोट में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जसपाल सिंह के अनुसार पुलिस ने केवल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।