यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 9.85 लाख की ठगी
जासं, फिरोजपुर : विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 9.85 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप दो व्यक्तियों

जासं, फिरोजपुर : विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 9.85 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप दो व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। ये मामले थाना मक्खू के हैं। पुलिस के अनुसार मनजीत ¨सह निवासी सीहापाड़ी ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसने अपने लड़के रणजोधवीर ¨सह का वर्क परमिट पर विदेश भेजना था। तब उनके गांव के एक व्यक्ति से उनकी जानकारी दिलबाग ¨सह निवासी औलख खुर्द, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर हुई। दिलबाग ¨सह ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह रणजोधवीर ¨सह को विदेश भेज देगा। इसके लिए 2 लाख रुपये खर्च आएगा। दिसंबर 2016 में दिलबाग ¨सह को 2 लाख रुपये दिए। इसके बाद उसने रणजोधवीर ¨सह को वीजा देकर जर्मन के लिए भेज दिया। जर्मन सीमा पर जॉर्जिया में चे¨कग के दौरान वीजा दस्तावेजों में कमियां होने पर रणजोधवीर ¨सह का लौटा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने न 2 लाख रुपये लौटाए और न ही सही दस्तावेजों पर रणजोधवीर ¨सह को विदेश भेजा। इसी थाना में दूसरा मुकदमा हरमंद्र ¨सह निवासी वरिया ने म¨लदर कुमार निवासी कोटकपूरा के खिलाफ दर्ज करवाया है। हरमंद्र ¨सह के अनुसार उसके लड़के गुरलाल ¨सह को विदेश भेजना था। तब स¨लदर कुमार ने उन्हें झांसा दिया था कि वह 7 लाख 85 हजार रुपए में गुरलाल को कनाडा का वीजा दिलवा देगा। आरोप है कि हरमंद्र ¨सह ने रुपये ले लिए लेकिन गुरलाल ¨सह के विदेश नहीं भेजा। न ही रुपये लौटाए।