अपने हकोंके लिए एकजुट होकर लड़ना होगा : सोढ़ी
फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक बैठक की। यह बैठक जिला प्रधान अमरीक ¨सह की अध्यक्षता में फिरोजपुर छावनी के गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के पार्क में हुई।
जासं, फिरोजपुर :
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक बैठक की। यह बैठक जिला प्रधान अमरीक ¨सह की अध्यक्षता में फिरोजपुर छावनी के गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के पार्क में हुई। किसान नेताओं ने पंजाब प्रधान अजमेर ¨सह लक्खोवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही रैली बारे चर्चा की। यह रैली 29 सितंबर को हरिद्वार से चलकर बहादराबाद, मेरठ, गाजीया बाद से होती हुई 30 सितंबर को दिल्ली में पहुंचेगी। इसमें फिरोजपुर से भारी संख्या में किसान नेताओं को शामिल होने संबंधी विचार किया गया। किरन पाल ¨सह सोढ़ी ने कहा कि किसानों को अपने हकों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी, इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। बैठक में मास्टर गुरबख्श ¨सह, किरन पाल सोढ़ी, शितार ¨सह, दर्शन ¨सह, बलविंद्र ¨सह, बलदेव ¨सह, उधम ¨सह, बलजिंद्र ¨सह, गुरतेज ¨सह, जगरूप ¨सह, हरपाल ¨सह, जसबीर ¨सह आदि ने अपने विचार रखे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि किसानों की कर्जा माफी, फसलों का सही भाव देना आदि मांगें तुरंत पूरी की जाएं।