दहेज प्रताड़ना पर पति सहित सात लोगों पर केस
फिरोजपुर : महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 11:24 PM (IST)
जासं, फिरोजपुर : महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सीमा रानी निवासी दोना मतड़, थाना लखोके बहराम ने शिकायत दी कि उसकी शादी इंद्रजीत ¨सह निवासी गांव खोरेके उताड़ से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पति इंद्रजीत सिंह, ससुर सुरजीत ¨सह, सास संतो बाई, ननदों चरणजीत कौर, परमजीत कौर, सुनीता व स्वर्णा रानी ने ज्यादा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया। पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ गत वर्ष दिसंबर में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें