Move to Jagran APP

गेहूं की कटाई पर विवाद, फाय¨रग कर राइफल छीनी, एक घायल

जासं, फिरोजपुर : मक्खू थाना क्षेत्र के गांव रूकने वाला में गेहूं की कटाई करने को लेकर दो पक्षों में

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 05:01 PM (IST)
गेहूं की कटाई पर विवाद, फाय¨रग कर राइफल छीनी, एक घायल
गेहूं की कटाई पर विवाद, फाय¨रग कर राइफल छीनी, एक घायल

जासं, फिरोजपुर : मक्खू थाना क्षेत्र के गांव रूकने वाला में गेहूं की कटाई करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर राइफल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव मंझवाला के मुख्तयार ¨सह ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि 25 अप्रैल को वह अवतार ¨सह व अन्य लोगों के साथ दरिया से पार गांव रूकनेवाला में खेत से गेहूं की कटाई करने के लिए कंबाइन लेकर जा रहे थे। तब आरोपित दिलबाग ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, कुलवंत ¨सह निवासी शाहकोट, जिला जालंधर और सुरजीत सिंह निवासी लोहियां ने उनसे मारपीट की। कंबाइन रोक ली। आरोपितों ने उन पर फाय¨रग की। एक गोली अवतार ¨सह के कान पर लगी। इससे वह घायल हो गया। आरोप है कि चारों आरोपितों ने अवतार ¨सह से राइफल छीन ली। एएसआइ सुरजीत ¨सह ने बताया कि घायल अवतार ¨सह के कान पर छर्रे लगे हैं। वह सिविल अस्पताल मक्खू में भर्ती है। पुलिस के अनुसार जिस जमीन पर गेहूं की बिजाई की गई है। वह गिरदावरी रिकॉर्ड के अनुसार 1990-91 से मुख्तयार ¨सह के नाम पर है। अब इस पर आरोपित परिवार हक जता रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.