नकाबपोश युवकों ने हथियार दिखा शोरूम से लूटा सामान, केस
गुरुहरसहाय : स्थानीय पुलिस ने शहर में रेडीमेड कपड़ों के शोरूम से रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। म¨हदर ¨सह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पार्टनर विजय कुमार निवासी गुरुहरसहाय के साथ रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाता है।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : स्थानीय पुलिस ने शहर में रेडीमेड कपड़ों के शोरूम से रुपये लूटने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। म¨हदर ¨सह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पार्टनर विजय कुमार निवासी गुरुहरसहाय के साथ रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाता है। उन्होंने सोनू पुत्र बंता ¨सह निवासी गांव आतूवाला को शोरूम में कर्मचारी रखा हुआ है। 24 अक्टूबर को दोनों मालिक खाना खाने के लिए घर गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस आने पर सोनू ने बताया कि दुकान पर दो नकाबपोश हथियारबंद युवा आए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और तेजधार कापा मारने का डर दुकान में पड़ी 2500 रुपये नकदी, परफ्यूम और रेडीमेड गारमेंट्स लूट कर ले गए। म¨हदर के अनुसार लूटे गए सामान की कीमत 85 हजार रुपये बनती है। एएसआइ अमरीक ¨सह ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।