बच्चों ने की माता-पिता की पूजा
--कार्यक्रम के दौरान थाली सज्जाओं प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र -सेवा भारती द्वारा मनाया गय
--कार्यक्रम के दौरान थाली सज्जाओं प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र
-सेवा भारती द्वारा मनाया गया मातृ-पितृ दिवस
संवाद सहयोगी, फाजिल्का
सेवा भारती की ओर से सादे कार्यक्रम का आयोजन करके संस्कार केंद्र में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। संस्था के महासचिव रमन सेतिया ने कहा कि बीते दिन वेलेंटाइन दिवस की जगह डा. गो¨बद राम शर्मा लाईब्रेरी में चल रहे संस्कार केन्द्रों पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। बच्चों द्वारा अपने माता-पिता की पूजा की गई व उनके पैर छूकर लंबी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रधान संदीप सचदेवा, पंजाब उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, संरक्षक जगदीश कटारिया, वरिष्ठ सदस्य सुरैन लाल कटारिया व बच्चों के अभिभावकों द्वारा भारत माता के समक्ष द्वीप जलाकर किया गया। मंच संचालन महिला ¨वग अध्यक्ष भारती शर्मा ने किया। इस दौरान थाली सज्जाओं प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। अपने माता-पिता की पूजा करने के लिए बच्चों द्वारा खुद थाली तैयार की गई। इस प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, ¨प्रस ने दूसरा व पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मुस्कान द्वारा माता-पिता से संबंधित भाषण सुनाया गया। इस मौके छात्रा पायल ने वृद्धाश्रम से मां का दर्द धार्मिक कविता सुनाकर माहौल को भावुक कर दिया। इसके अलावा प्रियंका, चांदनी, सिमरन, लवदीप, नेहा आदि बच्चों ने माता-पिता से संबंधित कविताएं बोलकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा व भारती शर्मा ने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को बताया व भभिभावकों को अपने बच्चों की पढाई व अभिभावकों को अपने बच्चों की पढाई तथा नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रधान संदीप सचदेवा द्वारा आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया गया। आयोजन में सह प्रभारी रमेश सुधा, अमित उबवेजा, केवल लूना व संस्कार केन्द्र की हर्ष रानी, सुनैना, तालिका, पूनम, रेखा, राखी, पूजा रानी, राजेश कसरीजा, अशोक पाहवा, संतोष शर्मा, अंजना खुराना व अन्यों का विशेष सहयोग रहा।