Move to Jagran APP

27 के भारत बंद के लिए किसानों को किया लामबंद

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों को लामबंद किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 09:48 PM (IST)
27 के भारत बंद के लिए किसानों को किया लामबंद

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों को लामबंद किया जा रहा है। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पदाधिकारियों ने ब्लाक मक्खू के ग्रामीणों को दिल्ली के बार्डर पहुंचने को कहा।

loksabha election banner

किसान नेताओं ने कहा बार्डर पर चल रहे आंदोलन को सफल बनाने और 27 सितंबर को भारत बंद में योगदान देने के लिए अधिक संख्या में ग्रामीण दिल्ली पहुंचे, जिससे किसान आंदोलन को और बल मिल सके। इस मौके गांव स्तर की में इकाई का गठन किया गया, जिसमें चंद सिंह फौजी को प्रधान, राम सिंह, बलविदर सिंह को उप प्रधान, गुरदेव सिंह ढिल्लों को कोषाध्यक्ष, बोहड़ सिंह फौजी को महासचिव, जसवंत सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह को सचिव और धर्म सिंह, बाज सिंह, बूटा सिंह, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, नछत्तर सिंह को कार्यकारी समिति का मेंबर चुना गया। इस मौके राज्य सचिव प्रगट सिंह तलवंडी, वरिष्ठ उप प्रधान भगवान सिंह संधू गट्टा, गुरविदर सिंह मान, किसान नेता जोगा सिंह नंगल, गुरवेल सिंह फौजी, बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरविदर सिंह निजामदीन वाला इत्यादि मौजूद थे।

एमपीए ने किया भारत बंद का समर्थन संवाद सूत्र, फाजिल्का : मेडिकल प्रैक्टीशनर्ज एसोसिएशन की बैठक शनिवार को सुंदर आश्रम घास मंडी में अध्यक्ष बलविदर भावड़ा की अगुआई में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राज किशोर जोसन, जिला कोषाध्यक्ष प्रशोत्तम शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष जसविदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में आसपास के गांवों के एसोसिएशन के साथ जुड़े 90 सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान सभी सदस्यों को बताया गया कि किसान संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। उसमें उनकी मेडिकल प्रैक्टीशनर्ज एसोसिएशन ब्लाक फाजिल्का द्वारा भी समर्थन दिया जाएगा व सभी डाक्टर अपने क्लीनिक बंद करके धरने में शामिल होंगे। इस मौके ब्लाक सचिव संदीप कुमार, कैशियर डा. रोशन लाल, चेयरमैन डा. सतपाल, प्रैस सचिव मुख्तयार सिंह स्टेज सचिव डा. देस राज आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.