Move to Jagran APP

किसानों ने भाजपा दफ्तर के उद्घाटन से पहले दिया धरना, कार्यक्रम रद

भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं ने वीरवार को शहर में रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM (IST)
किसानों ने भाजपा दफ्तर के उद्घाटन से पहले दिया धरना, कार्यक्रम रद

जासं, बठिडा : भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं ने वीरवार को शहर में रोष मार्च निकाला। इससे पहले उन्होंने बठिडा मित्तल माल के बाहर धरना दिया था। वह बठिडा में भाजपा की ओर से खोले जाने दफ्तर को लेकर किए जाने वाले कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पहुंचे थे। मगर जब भाजपा ने कार्यक्रम रद कर दिया तो वह शहर में मार्च करने निकले।

loksabha election banner

असल में बठिडा में मित्तल माल के साथ भाजपा की ओर से अपना दफ्तर खोला जाना था। मगर किसानों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने दफ्तर का नींवपत्थर रखने से पहले ही धरना दिया गया। इसके चलते यह कार्यक्रम रद करना पड़ा। हालांकि किसानों ने पहले ही धरना लगाकर कार्यक्रम को रद करने का ऐलान किया था। मगर भाजपा नेता इसको तकनीकी कारण बता रहे हैं। जबकि किसानों को तो यह भी सूचना थी कि कार्यक्रम में भाजपा प्रधान जेपी नड्डा भी पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा ने जब अपना कार्यक्रम रद कर दिया तो किसानों ने धरना देने के बाद शहर में रोष मार्च निकालने का ऐलान किया। वहीं किसानों की तरफ से मित्तल माल से लेकर फौजी चौक तक रोष मार्च निकाला गया, जिस कारण शहर का ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया।

भाजपा की तैयारी काम नहीं आई

भाजपा की ओर से अपने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को किया गया था। इसके लिए टेंट लगाने के साथ-साथ कुर्सियां भी लगाने का प्रबंध किया गया। यहां तक कि नींवपत्थर को भी तैयार किया गया था, जिस पर सभी नेताओं के नाम भी लिखे थे। मगर सभी तैयारियों का प्रबंध किसानों के रोष के आगे काम नहीं आया। जबकि भाजपा की ओर से आने वाले नगर निगम के चुनाव को मुख्य रखते हुए दफ्तर खोले जा रहे हैं।

भाजपा के कार्यक्रमों का करेंगे

विरोध : किसान नेता होशियार सिंह

किसान नेता होशियार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है, जिसके लिए किसान लगातार अपनी लड़ाई लड़ेंगे। उनकी ओर से भाजपा को पंजाब में कहीं भी अपने दफ्तर खोलने नहीं दिए जाएंगे, क्योंकि केंद्र सरकार ने ही पंजाब में किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। जबकि आने वाले दिनों में भी भाजपा जहां भी कार्यक्रम करेगी, उसका विरोध किया जाएगा।

पूर्व राज्यपाल के निधन के कारण कार्यक्रम रद किया : बिंटा

भाजपा के जिला प्रधान विनोद बिटा ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का अचानक देहांत होने पर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम बीते बुधवार की शाम को ही रद कर दिया गया था। इसका किसानों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। जबकि आने वाले समय में जब कार्यक्रम होगा तो उसकी सूचना दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.