Move to Jagran APP

किसानों ने चार घंटे मक्खू हाईवे किसानों ने किया जाम

जीरा के डीएसपी आफिस के बाहर धरने के बाद भी किसान संगठन के मसले हल न करने के विरोध में दूसरे दिन बंगाली वाला पुल के निकट बठिडा-अमृतसर 54 हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 10:39 PM (IST)
किसानों ने चार घंटे मक्खू हाईवे किसानों ने किया जाम
किसानों ने चार घंटे मक्खू हाईवे किसानों ने किया जाम

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : जीरा के डीएसपी आफिस के बाहर धरने के बाद भी किसान संगठन के मसले हल न करने के विरोध में दूसरे दिन बंगाली वाला पुल के निकट बठिडा-अमृतसर 54 हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे किसानों ने रोड को जाम कर पुलिस की मनमानियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

किसान संगठन ने एलान किया कि मांगें हल न होने तक धरना अनिश्चित समय के लिए लगाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जसबीर सिंह बोनी, रणबीर सिंह राणा, जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, साहिब सिंह दीनेके और रछपाल सिंह गट्टा बादशाह ने कहा कि पहले भी 19 जुलाई को एसएसपी दफ्तर फिरोजपुर के आगे किसानों व मजदूरों के मसलों व सुखवंत सिंह लोहके पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर धरना लगाया था। उस समय पुलिस के उच्चाधिकारियों ने विश्वास दिलाया था कि हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी और किसानों मजदूरों के मसलों को पहल के आधार पर 31 जुलाई तक हल किया जाएगा। परंतु इतना समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं क। पुलिस प्रशासन की ओर से आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

किसान नेताओं ने बीते दिनों मोगा में शिरोमणि अकाली दल की रैली में किसानों पर हुए अत्याचार की निदा करते कहा कि गिरफ्तार किए किसान तुरंत रिहा किए जाएं और आरोपित पुलिस अधिकारियों पर बनती कार्रवाई की जाए। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक मसलों का हल नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुरिंदर सिंह घुद्दूवाला, रणजीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

पहल के आधार पर हल करेंगे मुश्किलें

धरने पर पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी (डी) बलवीर सिंह और डीएसपी जीरा राजविदर सिंह पहुंचे। उनके आश्वासन पर धरना उठाया गया। एसपीडी सिंह ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे उनकी बैठक एसएसपी के साथ होगी। पहल के आधार पर किसानों की मुश्किलें हल की जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.