शादी का झांसा दे बनाए शारीरिक संबंध, केस
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में थाना सिटी नंबर 2 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 03:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में थाना सिटी नंबर 2 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि गांव बन्नावाला निवासी आकाशदीप सिंह पुत्र जोगिदर सिंह जो कि अजीमगढ़ में सीवरेज डालने का काम करता है, ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब एक वर्ष तक शरीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आकाशदीप के खिलाफ धारा 376 तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें