70 विद्यार्थियों का लगाया शैक्षिक टूर
विधायक परमिन्दर सिंह पिकी फिरोजुपर शहरी के विशेष प्रयत्नों के चलते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) फिरोजपुर के विद्यार्थी शैक्षिक टूर के दौरान विधानसभा पहुंचे।शामिल करवाया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : विधायक परमिन्दर सिंह पिकी फिरोजुपर शहरी के विशेष प्रयत्नों के चलते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) फिरोजपुर के विद्यार्थी शैक्षिक टूर के दौरान विधानसभा पहुंचे। प्रिसिपल जगदीप पाल ने बताया कि हलका विधायक ने विद्यार्थियों के साथ रू-ब-रू होते बताया कि आपकी तरफ से चूने हुए नुमाईंदें यहां पहुंचते है। पंजाब विधान सभा के 117 मेंबर हैं जिनमें ज्यादा बहुमत वाले मंच को चुनाव उपरांत राज्यपाल के पास बहुमत साबित करके सरकार बनाने का मौका दिया जाता है। जिसमें राज्य के प्रबंध को चलाने के लिए मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण रोल कर अदा करता है। इस उपरांत विधायक परमिन्दर सिंह पिकी की तरफ से स्कूल की मुख्य जरुरतें विद्यार्थियों से सुनी गई। विधायक की तरफ से उनको पूरा करनें, 18 साल की उम्र पूरी कर रहे विद्यार्थियों के ड्राइविग लाईसेंस बनाने, खेलों में योगदान डालने, पढ़ाई की तरफ ध्यान देने और मोबाइल का इस्तेमाल ना करने संबंधी प्रेरित किया गया। इस उपरांत इंद्रजीत कौर खोसा पत्नी हलका विधायक की तरफ से विद्यार्थियों को ड्राइविग करते समय हेलमेट लगाने, दो पहिया वाहन को धीरे चलाने और परीक्षा में नकल ना करने संबंधी जागरुक किया। इस उपरांत शैक्षिक टूर में शामिल 70 विद्यार्थी और अध्यापिका के साथ विधायक व उनकी धर्मपत्नी ने दोपहर के खाते समय उन्होंने सभी को शहर को साफ-सूथरा और सुन्दर बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर मनजीत सिंह, धरिन्दर सचदेवा, लखविन्दर सिंह, नीरज कुमार, विजय कुमार और गुरप्रीत सिंह हाजिर थे।