Move to Jagran APP

ताड़का वध पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

पुरानी मार्केट कमेटी की जगह में श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब रामलीला करवा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)
ताड़का वध पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
ताड़का वध पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

संवाद सहयोगी, अबोहर : पुरानी मार्केट कमेटी की जगह में श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब रामलीला करवा रहा है। शनिवार रात श्री राम जन्म व ताड़का वध का मंचन किया गया। ताड़का वध के दृश्य को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ पहुंची।

loksabha election banner

जैसे ही रामलीला में भगवान राम जन्म के मंचन का ²श्य दिखाया गया तो जय श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद लोग ताड़का वध का दृश्य देखने के लिए रात 12 बजे तक बैठे रहे। जैसे ही ताड़का भयंकर रूप में चलकर मंच पर पहुंचने लगी तो लोगों की जमा भीड़ बार बार ताड़का को देखने के लिए उठकर शोर करना शुरू कर देती। प्रबंधकों व पुलिस को लोगों खासकर युवाओं को बिठाने के लिए बार बार मशक्कत करनी पड़ी। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। ताड़का वध का भगवान राम ने वध किया तो उसके बाद स्टेज पर ताड़का का सियापा भी किया गया। कलाकारों ने सियापा कर लोगों को खूब हंसाया। रामलीला के तीसरे दिन मुख्य मेहमान एडवोकेट संदीप बजाज व उनकी धर्मपत्नी शिप्रा बजाज, पार्षद नरेश-पूजा वधवा, अर्जुन व -मधु गोयल थे। इन्होंने ज्योति प्रज्जवलित कर रामलीला का शुभारंभ किया और भगवान विष्णु का तिलक किया। प्रबंधकों की तरफ से अतिथियों को दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

आज होगा सीता स्वयंवर का मंचन

रामलीला में सोमवार रात नौ बजे सीता स्वयंवर का मंचन होगा। प्रबंधकों के अनुसार सीता स्वयंवर का भव्य मंचन का दृश्य देखने योग्य होगा। उन्होंने बताया कि सीता माता के रोल के लिए जोधपुर राजस्थान से एडवोकेट सोनू विशेष रूप से पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.