दहेज मांगने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता फिरोजपुर थाना वूमेन सेल फिरोजपुर की पुलिस ने एक विवाहिता से दहेज मांग
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना वूमेन सेल फिरोजपुर की पुलिस ने एक विवाहिता से दहेज मांगने के आरोप में उसके पति के खिलाफ अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस को दिए बयानों में विवाहिता रूबी नारंग निवासी फिरोजपुर कैंट ने बताया कि उसके मां बाप ने उसका विवाह शुभम चावला के साथ निवासी कांशी नगरी फिरोजपुर शहर के साथ 12 दिसंबर 2017 को किया था। नारंग ने बताया कि उसके मां बाप ने अपनी हैसियत अनुसार उपहार भी दिए थे। फिर विवाह से कुछ देर बाद उसका पति उसके पास से ओर दहेज की मांग करने लगा और इसके लिए उसे तंग परेशान करने लगा। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।