कार की मांग करने पर पति पर केस
मारपीट करके घर से बाहर निकालने के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : वूमेन सेल ने एक विवाहित से आई-20 कार की मांग को लेकर परेशान करने और मारपीट करके घर से बाहर निकालने के मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
थाना वूमेन सेल को पीड़िता परमजीत कौर निवासी गांव अकबर वाला ने बताया कि उसकी शादी सुरजीत सिंह निवासी बेद कॉलोनी फेस 2 फिरोजपुर शहर के साथ हुई थी। परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति उससे कार आई-20 की मांग करता है और इसके लिए तंग परेशान करता और मारपीट भी करता है। एएसआइ प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें