भैंसे चराने को लेकर हुआ विवाद, फायरिग में चाचा-भतीजा जख्मी
गाव पल्लामेघा में मंगलवार शाम भैंसे चराने को लेकर उपजे विवाद में गाव के दो पक्षों में झगड़ा हो गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना सदर के अधीन गाव पल्लामेघा में मंगलवार शाम भैंसे चराने को लेकर उपजे विवाद में गाव के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने घर के बाहर बंदूक व पिस्तौल से फायरिग कर दी। कुल चार फायर किए गए। गोली लगने से चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा से उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। गाव पल्लामेघा के घायल सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरजीत सिंह गाव में भैंसें चरा रहा था। इसी दौरान गाव के एक परिवार ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी, लेकिन बेटा घर आ गया। इसी रंजिश में आरोपित बाप-बेटा उसके घर के सामने आ गए। उन दोनों के हाथों में हथियार थे। आरोपितों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह बाहर आया तो उसे कंधे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ छर्रे उसकी उंगली पर लगे। परिजनों ने लोगों के सहयोग से उन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहा से डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस घायलों के बयान लेने के लिए नहीं पहुंची थी न ही दूसरे पक्ष के लोगों से बात हो सकी।