Move to Jagran APP

Firozpur: सरपंच चुनाव में हुए विवाद की रंजिश में हुआ रणजीत का कत्ल, चार नामजद

Firozpur सरपंच के चुनाव में हुए विवाद की रंजिश में मंगलवार को शादी समारोह में रणजीत सिंह की चाकू घोंपकर हत्या की गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी की शिकायक पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहास सभी आरोपित फरार है।

By Sanjay VermaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Wed, 16 Nov 2022 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 06:22 PM (IST)
Firozpur: सरपंच चुनाव में हुए विवाद की रंजिश में हुआ रणजीत का कत्ल, चार नामजद
Firozpur: सरपंच चुनाव में हुए विवाद की रंजिश में हुआ रणजीत का कत्ल, चार नामजद : जागरण

फिरोजपुर, जागरण टीम: गांव महिमा में सरपंच के चुनाव में हुए विवाद की रंजिश में मंगलवार को शादी समारोह में रणजीत सिंह की चाकू घोंपकर हत्या की गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी की शिकायक पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहास सभी आरोपित फरार है। इनकी पहचान गुरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, गुरभेज सिंह और पंजाब सिंह निवासी गांव महिमा के रूप में हुई।

loksabha election banner

राजविंदर कौर ने बताया कि गांव में सरपंच के चुनाव में वोट को लेकर इन लोगों की पति रणजीत सिंह के साथ बहस हुई थी। हालांकि इस बात को लंबा समय हो चुका है। मंगलवार को वो अपने पति के साथ सिटी पार्क पैलेस में शादी समारोह में आई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पति रणजीत सिंह पैलेस के बाहर आया तो इन लोगों ने चाकू रणजीत के सीने में घोंप दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कत्ल सूचना मिलते ही डीएसपी सुरिंदर बांसल और थाना सदर प्रभारी जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रत्यादर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक रणजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.