शादी का झांसा दे किशोरी से दुष्कर्म
जासं, फिरोजपुर : पांच वर्ष पहले एक किशोरी को डरा धमका और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप मे
जासं, फिरोजपुर : पांच वर्ष पहले एक किशोरी को डरा धमका और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत पर गांव बधनी गुलाब ¨सहवाला के लवदीप ¨सह के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना घल्लखुर्द के एसएचओ रणजीत ¨सह ने बताया कि अधिकारियों को दी शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। लुधियाना की रहने वाली पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि वर्ष 2012-13 में वह बधनी गुलाब¨सहवाला में अपनी मौसी के पास रह कर पढ़ाई कर रही थी। तब वह पांचवी कक्षा में पढ़ती थी। आरोपित लवदीप ¨सह उससे छेड़छाड़ करता रहा था। आरोप है कि 14 जनवरी 2013 की रात को आरोपित ने उनके घर में प्रवेश कर उससे दुष्कर्म किया। उससे कई बार डरा धमका कर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। मुकदमे के जांच अधिकारी थाना घल्लखुर्द के एसएचओ रणजीत ¨सह ने बताया कि मामला पुराना है। इसमें पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस ने अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।