पॉक्सो एक्ट के केस बढ़ने पर जताई चिंता
जिला व सेशन जज फिरोजपुर परमिंद्र पाल सिंह ने जिला फिरोजपुर के सभी थानों के अधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला व सेशन जज फिरोजपुर परमिंद्र पाल सिंह ने जिला फिरोजपुर के सभी थानों के अधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक की। बैठक में अमनप्रीत सिंह सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर, अनीश गोयल सिविल जज जूनियर डिवीजन फिरोजपुर, भूपिंदर सिंह जिला अटारनी फिरोजपुर, एडीए साहिबान जगजीत सिंह सोढी वकील व जिला फिरोजपुर के सभी थानों के एसएचओ मौजूद थे। बैठक में पॉक्सो एक्ट के बढ़े रहे केसों पर विचार-विमर्श किया गया। जज साहिबानों ने 11 अप्रैल को जिला फिरोजपुर में लगने वाली लोक अदालतों के बारे में जानकारी दी और सभी को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें