कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा मांगपत्र
कंप्यूटर अध्यापक के वफद ने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांगपत्र भेजा है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के उपप्रधान हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में कंप्यूटर अध्यापक के वफद ने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांगपत्र भेजा है।
यूनियन ने मांगपत्र में बताया कि 7000 कंप्यूटर अध्यापक 2005 से सेवाएं निभा रहे हैं। साल 2010 में हुए नोटिफिकेशन के अनुसार कंप्यूटर अध्यापकों की सेवाएं एक जुलाई 2011 से रेगुलर की गई थीं, जिसके तहत कंप्यूटर अध्यापकों पर पंजाब सिविल सर्विसस रूल्स लागू किए गए थे, परंतु सरकार और विभाग की तरफ से जानबूझकर कंप्यूटर अध्यापकों को इन लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इस मौके पर प्रितपाल सिंह, गौरव, सरवजोत सिंह मुत्ती, जतिंदर कुमार गक्खड़, मुकेश चौहान, अमित बारियां, गौरव पूरी, मनीष कुमार, संजीव मनचंदा आदि कंप्यूटर अध्यापक उपस्थित रहे।